बेगूसरायः गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, नीतीश ने दुख जताते हुए 4-4 लाख का दिया मुआवजा

Edited By Nitika, Updated: 03 May, 2021 10:19 PM

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के घघरा चैर स्थित पोखर में डूबने से 5 बच्चों की सोमवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत...

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के घघरा चैर स्थित पोखर में डूबने से 5 बच्चों की सोमवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।''

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बखरी थानाध्यक्ष बासुकीनाथ झा के साथ हादसा स्थल पहुंचे अंचल निरीक्षक नितिन कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक बच्चों में घाघड़ा गांव निवासी इंद्रदेव महतो का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, शिवजी ठाकुर का 13 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, लूटन साह का 12 वर्षीय पुत्र रजनी कुमार, बिंदेश्वरी ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र चैंपियन कुमार और अंकुल पासवान का 13 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शामिल हैं।

वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी दोस्त साइकिल से उक्त चौर की ओर खेलने गए थे। इसी दौरान चौर स्थित पोखरनुमा पानी से भरे खड्ड में स्नान करने के क्रम में एक साथी के गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोस्त भी डूब गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!