इश्क में तकरार और फिर जान देने की कोशिश! प्रेमिका से बहस के बाद युवक ने पुल से लगाई छलांग, 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से...

Edited By Khushi, Updated: 25 Feb, 2026 06:10 PM

a love dispute led to a suicide attempt after an argument with his girlfriend

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में प्रेमिका से फोन पर हुई मामूली कहासुनी एक युवक पर भारी पड़ गई। गुस्से में आकर उसने नदी के पुल से छलांग लगा दी। हालांकि दोस्तों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोट आई है। 20 फीट नीचे गिरते युवक के पैर...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में प्रेमिका से फोन पर हुई मामूली कहासुनी एक युवक पर भारी पड़ गई। गुस्से में आकर उसने नदी के पुल से छलांग लगा दी। हालांकि दोस्तों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोट आई है। 20 फीट नीचे गिरते युवक के पैर की हड्डी टूट गयी।

गुस्से में युवक ने पुल से लगाई छलांग
दरअसल, गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाटोली गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से फोन पर बहस होने के बाद उसने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, नावाटोली निवासी 30 वर्षीय विकास एक्का शनिवार शाम करीब चार बजे सफी नदी के पुल पर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हो गई। बहस से नाराज होकर विकास ने अचानक पुल से करीब 20 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी।

युवक के पैर में हुआ गंभीर फ्रैक्चर
युवक को नदी में गिरता देख उसके दोस्तों के होश उड़ गए। दोनों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित किनारे लाया गया। इसके बाद निजी वाहन से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने बताया कि विकास के एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। बेहतर इलाज और एक्स-रे की सुविधा के लिए उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!