Edited By Geeta, Updated: 07 Mar, 2025 06:24 PM

Air Patatoes farming: आपने ये तो हमेश सुना या देखा होगा कि आलू को जमीन के अंदर उगाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि आलू को हवा में भी उगाया जाता है। शायद ये जानकर आपको हैरानी होगी कि, पश्चिम चंपारण (West Champaran) में एक किसान ने आलू को...
Air Patatoes farming: आपने ये तो हमेश सुना या देखा होगा कि आलू को जमीन के अंदर उगाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि आलू को हवा में भी उगाया जाता है। शायद ये जानकर आपको हैरानी होगी कि, पश्चिम चंपारण (West Champaran) में एक किसान ने आलू को जमीन के अंदर उगाने के बजाय हवा (Air Patatoes farming) में उगा दिया। दरअसल, पूरा मामला मामला पंश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड के हरपुर गांव का है। यहां के किसान विजय गिरी ने पहली बार एयर पोटैटो की खेती की है। यह आलू पारंपरिक आलू की तरह जमीन में उगने के बजाय अनोखे तरीके से लताओं पर फलता है।
आलू में हैं औषधीय गुण
कहा जाता है कि, इस आलू में औषधीय गुण भी हैं। इस आलू में अधिक मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम होता है। अब यह खेती अपने इलाके में काफी लोकप्रिय हो रहा है। किसान विजय गिरी बताते हैं कि, खेती में नई नई तकनीक और वैज्ञानिकों तरीकों को अपना कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। वहीं इस आलू को उगाने के बाद आस-पास के किसान और लोग यह जानने के लिए लिए उत्सुक हैं कि ये कैसे संभव हुआ।
किसानों को आर्थिक रूप से मिलेगी मदद
कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि, यह हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरोधक क्षमता और वजन नियंत्रण में मददगार साबित होता है। पश्चिमी चंपारण की मिट्टी और जलवायु इस फसल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यही वजह है कि इस फसल की खेती करने में अधिक खर्च नहीं होता है। पारंपरिक आलू की तुलना में इस आलू की मांग अधिक होती है। उन्होंने कहा कि, यह आलू किसानों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर किसान इसे बेहतर तरीके से उगाए तो उसे आर्थिक रूप से काफी मदद मिलेगी।