झारखंड रोपवे हादसाः सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, ट्रॉली में फंसे 47 लोगों की बचाई गई जान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Apr, 2022 03:52 PM

army s rescue operation ends in deoghar s trikut

झारखंड के देवघर जिले में रोपवे केबल कार हादसे के बाद बचाव अभियान खत्म हो चुका है। त्रिकुट में आर्मी के जवानों द्वारा ट्रॉली में फंसे सभी 47 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

देवघरः झारखंड में देवघर जिले के त्रिकुट में सेना द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान खत्म हो चुका है। आर्मी के जवानों ने ट्रॉली में फंसे 47 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। बता दें कि यह रेस्क्यू अभियान करीब 44 घंटे तक चला है। वहीं इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

इस पूरे ऑपरेशन की दु:खद पहलु यह रही है कि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका जबकि एक महिला की मौत पहले दिन ट्रॉली के पत्थर से टकराने के कारण हो गयी थी। इस तरह से इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली बार किसी ऑपरेशन में सेना के जवानों के अलावा एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

PunjabKesari

देश में अपने तरह के चले सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नजर बनाये हुए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी समेत पूरा सरकारी महकमा भी ऑपरेशन को सफल बनाने में जुटा रहा।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!