बोकारो में किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 लोगों की मिली लाश, कर्ज के बोझ ने पूरे परिवार को किया खत्म

Edited By Khushi, Updated: 01 Jan, 2026 01:43 PM

the bodies of three members of the same family were found in a rented house in b

Bokaro News: झारखंड के बोकारो में किराए के मकान में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए, जिनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला हरला पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 (ए) का है और घटना...

Bokaro News: झारखंड के बोकारो में किराए के मकान में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए, जिनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला हरला पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 (ए) का है और घटना बुधवार सुबह प्रकाश में आई।

बोकारो नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया, ‘‘बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला जबकि दंपति एस्बेस्टस शीट की छत को सहारा देने के लिए लगाई गई पाइप से लटके मिले।'' उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रंजन ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपति ने बेटे की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद फांसी लगा ली।'' उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुंदन कुमार तिवारी (36), रेखा कुमारी (32) और बेटे श्रेयांश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुंदन ने कई लोगों से रुपये उधार लिए थे। मकान मालिक का दावा है कि कुंदन ने करीब दो लाख रुपये कर्ज लिये थे और चुकाने में

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!