Begusarai Lok Sabha Seat: गिरिराज सिंह को अवधेश राय देंगे टक्कर, क्या इस बार बेगूसराय में लहराएगा भगवा परचम

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Mar, 2024 05:55 PM

awadhesh rai will give competition to giriraj singh in begusarai

1980 और 1984 में इस सीट पर कांग्रेस के कृष्णा शाही चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1989 में इस सीट पर जनता दल ने कब्जा जमाया और ललित विजय सिंह सांसद चुने गए। 1991 में एक बार फिर से कांग्रेस के कृष्णा साही सांसद चुने गए जबकि 1996 में निर्दलीय रामेंद्र...

बेगूसराय: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक बेगूसराय लोकसभा सीट है। आजादी के बाद इस सीट पर पहली बार साल 1952 में चुनाव हुआ और 1952 से 1962 तक लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर मथुरा प्रसाद मिश्र सांसद चुने गए। 1967 में इस सीट पर CPI ने कब्जा जमाया और योगेंद्र शर्मा सांसद बने। 1971 में फिर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और श्याम नंदन मिश्रा सांसद चुने गए। 1977 में भी सांसद श्याम नंदन मिश्रा ही बने लेकिन इस बार जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

1980 और 1984 में इस सीट पर कांग्रेस के कृष्णा शाही चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1989 में इस सीट पर जनता दल ने कब्जा जमाया और ललित विजय सिंह सांसद चुने गए। 1991 में एक बार फिर से कांग्रेस के कृष्णा साही सांसद चुने गए जबकि 1996 में निर्दलीय रामेंद्र कुमार को जीत मिली। 1998 में कांग्रेस के राजो सिंह चुनाव जीते तो 1999 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई और राजवंशी महतो सांसद बने। 2004 में यह सीट JDU के खाते में गई और राजीव रंजन सिंह सांसद चुने गए। 

PunjabKesari

2009 में भी यह सीट JDU के खाते में ही गई लेकिन इस बार मोनाजिर हसन सांसद बने जबकि 2014 में यह सीट पहली बार बीजेपी के खाते में गई और भोला सिंह सांसद चुने गए। आपको बता दें कि भोला सिंह के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई। इस सीट से बीजेपी के टिकट पर गिरिराज सिंह चुनाव लड़े थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से गिरिराज सिंह ने चुनाव जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गिरिराज सिंह पर ही भरोसा जताया है। वहीं सीपीआई ने यहां से अवधेश राय को टिकट दिया गया है। 

बेगूसराय के अंतर्गत आती हैं विधानसभा की 7 सीटें 

PunjabKesari

गौरतलब है कि बेगूसराय लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 7 सीटें आती हैं जिनमें बेगूसराय जिले की छेरिया बरियारपुर, मटिहानी, बखरी, बछवाड़ा, साहेबपुर कमल, तेघरा और बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट गिरिराज सिंह ने जीत हासिल की थी। गिरिराज को 6 लाख 92 हजार 193 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेड कन्हैया कुमार ने 2 लाख 69 हजार 976 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट तनवीर हसन 1 लाख 98 हजार 233 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर BJP के भोला सिंह ने 4 लाख 28 हजार 227 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के मो. तनवीर हसन 3 लाख 69 हजार 892 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि CPI के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 1 लाख 92 हजार 639 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे 

PunjabKesari

साल 2009 की बात करें तो जेडीयू के मोनाजिर हसन ने 2 लाख 5 हजार 680 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं सीपीआई के शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 1 लाख 64 हजार 843 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि एलजेपी के अनिल चौधरी को 1 लाख 21 हजार 786 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे 

PunjabKesari

साल 2004 की बात करें तो JDU के राजीव रंजन सिंह ने 3 लाख 1 हजार 562 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के कृष्णा साही 2 लाख 81 हजार 71 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय कुमार सुमन सिंह को 61 हजार 352 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

CPI ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को दिया झटका 
13 मई को बेगूसराय में लोकसभा चुनाव होना है। सीपीआई ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को झटका देते हुए बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश राय को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं गिरिराज सिंह पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। जनता ही तय करेगी कि इस बार बेगूसराय से कौन सांसद बनेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!