Bakhtiarpur Assembly Seat: बख्तियारपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 06 Oct, 2020 12:24 PM

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बख्तियारपुर विधानसभा सीट (Bakhtiarpur Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बख्तियारपुर विधानसभा सीट (Bakhtiarpur Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट 1967 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार 1967 में विधानसभा के चुनाव हुए, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धर्मबीर सिंह को जीत मिली। 1969 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और धर्मबीर सिंह दोबारा विधायक (MLA) चुने गए। 1972 में सोशलिस्ट पार्टी के भोला प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। 1977 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूदेव सिंह विधायक (MLA) बने। 1980 में कांग्रेस (यूएरएस) के राम लखन सिंह यादव विधायक (MLA) चुने गए। इस सीट पर 1981 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस इंदिरा के राम जयपाल सिंह यादव विधायक (MLA) बने।

इसके बाद 1985 और 1990 में भी राम जयपाल सिंह यादव ही विधायक चुने गए, लेकिन दोनों बार वे कांग्रेस की तरफ से मैदान में थे। 1995 में जनता दल के ब्रजनंदन यादव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2000 में यह सीट पहली बार बीजेपी (BJP) के खाते में आई और विनोद यादव विधायक (MLA) बने। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अनिरुद्ध कुमार यादव विधायक चुने गए। 2005 के अक्टूबर में यह सीट फिर से बीजेपी के खाते में गई और विनोद यादव एक बार फिर से विधायक बने। 2010 में राजद के अनिरुद्ध कुमार यादव विधायक (MLA) चुने गए तो 2015 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रणविजय सिंह यादव विधायक (MLA) बने।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रणविजय सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अनिरुद्ध कुमार को 7 हजार 902 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रणविजय सिंह को कुल 61 हजार 496 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अनिरुद्ध कुमार को कुल 53 हजार 594 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के अखिलेश कुमार को 12 हजार 70 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अनिरुद्ध कुमार ने बारतीय जनता पार्टी के विनोद यादव को 14 हजार 745 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अनिरुद्ध कुमार को कुल 52 हजार 782 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद यादव को कुल 38 हजार 37 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के सुबोध कुमार को कुल 7 हजार 834 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद यादव ने राजद के अनिरुद्ध कुमार को 3 हजार 55 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। विनोद यादव को कुल 35 हजार 774 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अनिरुद्ध कुमार को कुल 32 हजार 719 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के लालकृष्ण यादव को कुल 9 हजार 718 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का ही कब्जा रहा है। बता दें कि पिछले चुनाव में जेडीयू, बीजेपी (BJP) से अलग होकर चुनाव लड़ी थी, फिर भी इस सीट पर बीजेपी (BJP) को ही जीत मिली थी। इस बार बीजेपी और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में है। ऐसे में NDA का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन चुनाव में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!