3 दोस्तों की एक साथ उठी अर्थियां, भयावह मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव; सड़क हादसे में हुई मौत

Edited By Harman, Updated: 20 Mar, 2026 04:01 PM

bihar bettiah three friends died in road accident

Bihar Road Accident News : बिहार के बेतिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident News : बिहार के बेतिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।

मेला देखकर लौट रहे थे तीनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की देर रात बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बढ़िया टोला के पास की है। मृतकों की पहचान आलोक कुमार (20), रौशन कुमार (15) और विकास कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक गुरुवार की रात नाथबाबा चौक पर आयोजित महायज्ञ का मेला देखने गए थे। रात करीब 11:40 बजे जब वे एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सड़क किनारे खड़े ट्रक ने ली जान

अंधेरा होने के कारण बाइक सवार युवकों को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आलोक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौशन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक को जब्त कर लिया। शुक्रवार सुबह जीएमसीएच बेतिया में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!