Bihar Me Kal Ka Mausamm : बिहार में 14 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानिए विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2025 12:54 PM

bihar me kal ka mausamm

बिहार में में सर्दी Thand Ka Asar धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम Mausam Update खुशनुमा होता जा रहा है। दिन में तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्की नजर आ रही है।

Bihar Kal Ka Mausamm : बिहार में में सर्दी (Thand Ka Asar) धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम (Mausam Update) खुशनुमा होता जा रहा है। दिन में तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्की नजर आ रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य के आसपास है। लेकिन, सुबह शाम की ठंडी बिहार के लोग महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग (Bihar Mausam) ने राज्य में 14 फरवरी तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

PunjabKesari

पटना मौसम विज्ञान विभाग  (Weathe Forecast) के मुताबिक, बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, इसके बाद तापमान में गिरावट भी हो सकती है। जबकि, पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य के हिस्सों में कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। पछुआ हवा की रफ्तार में कमी होने की वजह से 10 फरवरी, 2025 दिन सोमवार को (Bihar me Kal Ka Mausam) पटना समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, शाम होते ही ठंड महसूस होता है। 

बिहार की राजधानी Patna, Begusarai, Gaya, Purnia, Darbhanga और Bhagalpur में ठंड का प्रभाव दिखाई सकता है। इन जिलों में मौसम विभाग (Weather Report) ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही तापमान में अप-डाउन होने का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

बिहार के न्यूनतम तापमान में हो रही वृद्धि रबी की फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। फरवरी महीने में ही मौसम के बदलते तेवर और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में बढ़ोतरी से किसान चिंतित हैं। इससे दलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बताया गया कि न्यूनतम तापमान में वृद्धि का सबसे ज्यादा प्रभाव गेहूं, सरसों, मसूर, चना, आम और लीची की फसल पर होगा। बताया जाता है कि रबी की फसलों के लिए ठंड रहने और आसमान से ओस गिरते रहना जरूरी रहता है। लेकिन हालिया दिनों में मौसम (Weather Update) ऐसा है कि उम्मीद से अधिक तापमान उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!