Bihar Weather: 22 मार्च तक आसमान से बरसेगी आफत! इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2026 07:04 PM

bihar weather rain and lightning alert in these districts until march 22

22 मार्च तक मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत 24 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप के बीच अब बारिश और गर्जना ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मंगलवार से 22 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ जहां सुबह के वक्त हल्की ठंड और कोहरा महसूस किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आसमान में बादलों की आवाजाही ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा: 

17 से 18 मार्च: सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में बारिश के साथ वज्रपात (Lightning) की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

20 मार्च तक: अलर्ट का दायरा बढ़कर अब पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर और जमुई सहित कुल 24 जिलों तक पहुंच गया है। 

22 मार्च को महा अलर्ट: आगामी 22 मार्च को पूरे बिहार में एक साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो इस सीजन का सबसे व्यापक बदलाव हो सकता है। 

राजधानी पटना का हाल: गर्मी के साथ बढ़ेगी उमस 

पटनावासियों के लिए अगले पांच दिन उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। पटना मौसम केंद्र के अनुसार: 

17 मार्च: आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है। 

18-19 मार्च: आसमान साफ रहेगा जिससे धूप का असर बढ़ेगा और पारा 35°C तक जा सकता है। 

20 मार्च से बदलाव: बादल वापस लौटेंगे जिससे उमस (Humidity) बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक राजधानी में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!