Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2025 02:55 PM
अजय आलोक ने कहा, "हमें ऐसे देश से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए जो हमसे नफरत करता है और आतंकवादियों को जन्म देता है। पाकिस्तानी जहाजों को अब भारतीय बंदरगाहों पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम पाकिस्तान पर आर्थिक नाकेबंदी लगाएंगे और उन्हें हर तरफ से...
Bihar News: भाजपा नेता अजय आलोक (Ajay Alok) ने रविवार को केंद्र सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे देश से सभी संबंध तोड़ लेने चाहिए जो "आतंकवादियों को जन्म देता है।"
"हमें ऐसे देश से कोई संबंध नहीं रखना जो..."
अजय आलोक ने कहा, "हमें ऐसे देश से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए जो हमसे नफरत करता है और आतंकवादियों को जन्म देता है। पाकिस्तानी जहाजों को अब भारतीय बंदरगाहों पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम पाकिस्तान पर आर्थिक नाकेबंदी लगाएंगे और उन्हें हर तरफ से अलग-थलग कर देंगे। पाकिस्तान में दबाव और गर्मी महसूस की जा रही है और बढ़ती रहेगी।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को भारत ने 'संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने' के लिए बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह, तिरंगा वाले जहाज को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर जाने से रोक दिया गया है।