Lalganj Assembly Seat: लालगंज का किला जीतना बीजेपी के लिए नहीं होगा आसान।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jun, 2025 05:45 PM

Lalganj Assembly Seat: लालगंज विधानसभा सीट वैशाली जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार ललितेश्वर प्रसाद शाही और चंद्रमणि लाल...

Lalganj Assembly Seat: लालगंज विधानसभा सीट वैशाली जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार ललितेश्वर प्रसाद शाही और चंद्रमणि लाल चौधरी विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1957 में भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा और ललितेश्वर प्रसाद शाही चुनाव जीते। 1962 में निर्दलीय बटेश्वर प्रसाद यहां से विधायक चुने गए। 1969 और 1972 में यहां से दीप नारायण सिंह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट अरुण कुमार सिन्हा यहां से विधायक बने।

PunjabKesari
 

1980 में ललितेश्वर प्रसाद शाही एक बार फिर से कांग्रेस इंदिरा की तरफ से चुनाव लड़े और चुनाव जीत गए।1985 में कांग्रेसी उम्मीदवार भरत प्रसाद सिंह यहां से चुनाव जीते। 1990 में जनता दल के कैंडिडेट केदारनाथ प्रसाद चुनाव जीते थे। 1995 में जनता दल के ही योगेंद्र प्रसाद साहू यहां से विधायक चुने गए। 2000 में इस सीट पर निर्दलीय विजय शुक्ला ने कब्जा जमाया था। 2005 के फरवरी में लोजपा कैंडिडेट विजय कुमार शुक्ला यहां से विधायक चुने गए थे। 2005 के अक्टूबर में भी विजय कुमार शुक्ला ही चुनाव जीते लेकिन इस बार वे जेडीयू की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 2010 में भी यह सीट जेडीयू के खाते में ही रही और अन्नू शुक्ला विधायक चुनी गईं। 2015 में यह सीट एक बार फिर से लोजपा के खाते में गई और राजकुमार साह विधायक बन गए, लेकिन 2020 में यहां से बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने बाजी पलट दी थी। 

Lalganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में लालगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। संजय कुमार सिंह को 70 हजार सात सौ 50 वोट मिला था तो कांग्रेस उम्मीदवार राकेश कुमार को 44 हजार चार सौ 51 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से संजय कुमार सिंह ने राकेश कुमार को 26 हजार दो सौ 99 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला 27 हजार चार सौ 60 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Lalganj Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर लोजपा कैंडिडेट राज कुमार साह ने जीत का परचम लहराया था। राज कुमार साह ने जेडीयू कैंडिडेट विजय कुमार शुक्ला को 20 हजार दो सौ 93 वोटों से हराया था। वहीं अवधेश सिंह को कुल 80 हजार आठ सौ 42 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार शुक्ला को कुल 60 हजार पांच सौ 49 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को कुल 8 हजार दो सौ 36 वोट मिला था। 

PunjabKesari

Lalganj Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अन्नू शुक्ला ने जीत हासिल की थी। अन्नू शुक्ला ने निर्दलीय कैंडिडेट राज कुमार साह को 24 हजार एक सौ 45 वोटों से हराया था। अन्नू शुक्ला को कुल 58 हजार दो सौ 10 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज कुमार साह को कुल 34 हजार 65 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट विनोद कुमार पंजियार को कुल 22 हजार सात सौ 71 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Lalganj Assembly Seat Result 2005।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे

वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में लालगंज सीट पर जेडीयू कैंडिडेट विजय कुमार शुक्ला ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार शुक्ला ने आरजेडी उम्मीदवार राज कुमार साह को 3 हजार आठ सौ 10 वोटों से हराया था। विजय कुमार शुक्ला को कुल 36 हजार आठ सौ 52 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज कुमार साह को कुल 33 हजार 42 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट भरत प्रसाद सिंह को कुल 12 हजार छह सौ 98 वोट मिले थे।

PunjabKesari

लालगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे तय करने में भूमिहार,राजपूत,यादव,मुस्लिम और एससी वोटरों की अहम भूमिका है। चूंकि आरजेडी आलाकमान इस इलाके में प्रभाव रखने वाले शुक्ला परिवार के करीब आ गए हैं। इसलिए इस बार बीजेपी उम्मीदवार को आरजेडी की तरफ से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!