चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने पर जीतन राम मांझी बोले- उनके आने से NDA गठबंधन होगा मजबूत

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2024 10:58 AM

champai soren s arrival will strengthen nda alliance jitan ram manjhi

वहीं ममता बनर्जी के बयान पर मांझी ने कहा कि उनका बयान अविवेकपूर्ण है। अपनी करनी के चलते समूचा हिंदुस्तान को वो जला देंगी, जिसका मानसिक स्थिति ठीक होगा ऐसा नहीं बोलेगा। लोगों को पोलराइज कर रही है। जो मन में उनका गुस्सा था वह तो उन्होंने कर दिया लेकिन...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा ज्वॉइन करने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम स्वागत करते हैं। पहले भी स्वागत किया था चंपई सोरेन आएंगे तो एनडीए का गठबंधन मजबूत होगा। 

"ममता बनर्जी का बयान अविवेकपूर्ण"
वहीं ममता बनर्जी के बयान पर मांझी ने कहा कि उनका बयान अविवेकपूर्ण है। अपनी करनी के चलते समूचा हिंदुस्तान को वो जला देंगी, जिसका मानसिक स्थिति ठीक होगा ऐसा नहीं बोलेगा। लोगों को पोलराइज कर रही है। जो मन में उनका गुस्सा था वह तो उन्होंने कर दिया लेकिन उसका खामियाजा जनता भुगत रही है। जनता और दूसरे लोगों को इसका जिम्मेवार बता रही हैं। लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय है, जो उनसे संभाल नहीं रहा है। उनको इस्तीफा दे देना चाहिए था। 

आरक्षण और जातीय जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव 1 सितंबर के धरना के सवाल पर मांझी ने कहा कि यह राजद का अपना मुद्दा है। यहां तो जातीय जनगणना नीतीश कुमार जी कर चुके हैं और जहां तक प्रधानमंत्री का सवाल है उन्होंने कहा है कि हम अपने स्तर पर अपने से नहीं करेंगे। यह राज्य कर सकता है। जब राज्य में बिहार की बारी आई तो बिहार ने कर लिया। इसी तरह दूसरे राज्यों को भी करना चाहिए इसमें रोक कहां है। 

"एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान"
चिराग पासवान के पार्टी में टूट की खबर पर मांझी ने कहा कि उनके पार्टी में कोई टूट नहीं है। एनडीए पूरी तरह इंटैक्ट है। उनकी पार्टी भी पूरी तरह इंटैक्ट है। चिराग पासवान जी एनडीए के साथ हैं। यह विरोधी का काम होता है इस तरह का भ्रम पैदा करना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!