Bihar Vidhan Sabha: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुने गए सदन के नेता, तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2024 11:12 AM

chief minister nitish kumar elected leader of the house

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के नेता चुने गए हैं। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। उधर, भाजपा नेता नंद किशोर यादव का विधानसभा स्पीकर बनना तय माना...

पटनाः बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सदन के नेता चुने गए हैं। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नए अध्यक्ष को आसन तक ले गये। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। यादव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!