CM नीतीश ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 15 Aug, 2024 09:02 AM

cm nitish give wishes on independence day

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इससे पहले नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुये कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियों अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है।

वहीं नीतीश कुमार ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, स‌द्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाएं रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!