Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Apr, 2025 02:34 PM

Bihar Politics: बिहार में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले घटक दलों की एकजुटता के लिए गुरुवार हुई महागठबंधन (Grand Alliance) की बैठक में समन्वय समिति का गठन और उसका अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता...
Bihar Politics: बिहार में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले घटक दलों की एकजुटता के लिए गुरुवार हुई महागठबंधन (Grand Alliance) की बैठक में समन्वय समिति का गठन और उसका अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) को बनाने का निर्णय लिया गया।
RJD कार्यालय में आयोजित की गई महागठबंधन की बैठक
महागठबंधन की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से तेजस्वी यादव, संजय यादव एवं अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं मदन मोहन झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से के. डी. यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से अजय कुमार, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) से राज्य सचिव कुणाल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की ओर से वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी एवं देव ज्योति शामिल हुए। बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने और घटक दलों की एकजुटता मजबूत करने को लेकर सहमति बनाई गई।
बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राजद के वरिष्ट नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, ‘‘बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। विधि-व्यवस्था की हालत बिगड़ गई है। इसके दोषी केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं हैं। इसका जवाब बार-बार बिहार आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को देना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) के पास गृह मंत्रालय है। ये लोग मुद्दों पर बात नहीं करते। मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं लेकिन इन्होंने बिहार को क्या दिया। केवल ठगा है। यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने भरोसा करके सबसे ज्यादा सांसद दिए। बारह मंत्री यहां से हैं लेकिन ये मंत्री अपनी एक भी उपलब्धि बता दें। बीस साल से डबल इंजन की सरकार का नेतृत्व नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कर रहे हैं। इनका एक काम बताएं। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय में बिहार सबसे पीछे है। निवेश में सबसे पीछे है। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया।