Edited By Ramanjot, Updated: 10 Apr, 2025 08:17 AM

पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) का असर अब बिहार के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है।
Bihar Weather Alert: पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) का असर अब बिहार के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। इससे मौसम में अचानक बदलाव आया है और राज्य के कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
इन 8 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट (Yellow Alert for Thunderstorm and Lightning)
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटों के लिए किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong Winds in Bihar) चलने की संभावना है।
इसके साथ ही इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rainfall) हो सकती है। वहीं, पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
राज्य में 13 अप्रैल तक रहेगा मौसम का ये मिजाज (Weather Update Bihar)
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में 13 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही (Cloudy Skies in Bihar) और गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। बुधवार को पटना समेत आस-पास के जिलों में उमस भरी गर्मी (Humid Weather in Patna) ने लोगों को परेशान किया।
तापमान में गिरावट से लोगों को राहत (Temperature Drop in Bihar)
मौसम में बदलाव के चलते राज्य के 28 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट (Temperature Fall in Bihar) दर्ज की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 34.8°C रहा, जबकि गया में 37.8°C तापमान के साथ यह राज्य का सबसे गर्म जिला बना।
इन जिलों में रिकॉर्ड हुई बारिश (Rainfall Report in Bihar)
पिछले 24 घंटों में डुमरी में 40.6 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है। अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई:
- ठाकुरगंज (किशनगंज) – 32.6 मिमी
- पिपरा – 29.4 मिमी
- बेनीपट्टी – 28.4 मिमी
- अररिया – 26.0 मिमी
- मटियानी – 24.6 मिमी
- पुपरी – 22.4 मिमी
प्रमुख शहरों में कितना गिरा पारा (Temperature Drop in Major Cities)
- गया – 1.6°C
- औरंगाबाद – 2.1°C
- जमुई – 2.1°C
- बांका – 1.7°C
- डेहरी – 2.6°C
- सासाराम – 1.3°C
- भोजपुर – 1.7°C
- गोपालगंज – 2.0°C
- मोतिहारी – 3.4°C
- मधुबनी – 6.5°C
- सुपौल – 8.8°C
- फारबिसगंज – 3.8°C
- किशनगंज – 3.3°C