Teghra Assembly Seat: तेघड़ा विधानसभा सीट पर फिर से लहरा सकता है CPI का लाल झंडा।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 May, 2025 06:35 PM

Teghra Assembly Seat: तेघड़ा विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1951 में तेघड़ा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में तेघड़ा में कांग्रेसी कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में निर्दलीय कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने तेघड़ा...

Teghra Assembly Seat: तेघड़ा विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1951 में तेघड़ा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में तेघड़ा में कांग्रेसी कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में निर्दलीय कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने तेघड़ा के चुनाव में जीत हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में तेघड़ा से सीपीआई कैंडिडेट चंद्रशेखर सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। यहां आखिरी बार 1962 में चुनाव हुए थे। बाद में इस सीट को खत्म कर दिया गया, लेकिन 2008 के परिसीमन में दोबारा ये सीट अस्तित्व में आई थी...2010 में फिर से यहां विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं, 2010 में हुए चुनाव में तेघड़ा सीट से बीजेपी कैंडिडेट ललन कुमार ने जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में तेघड़ा से आरजेडी कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार ने जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में सीपीआई उम्मीदवार राम रतन सिंह ने यहां लाल परचम लहरा दिया था।

PunjabKesari

Teghra Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में तेघड़ा विधानसभा सीट पर सीपीआई उम्मीदवार राम रतन सिंह ने जीत हासिल की थी। राम रतन सिंह को 85 हजार दो सौ 29 वोट मिला था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार को 37 हजार दो सौ पचास वोट ही मिल पाया था। इस तरह से 47 हजार नौ सौ 79 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट ललन कुमार 29 हजार नौ सौ 36 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Teghra Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में तेघड़ा सीट से आरजेडी कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। बीरेंद्र कुमार को 68 हजार नौ सौ 75 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट राम लखन सिंह को 53 हजार तीन सौ 64 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीरेंद्र कुमार ने राम लखन सिंह को 15 हजार छह सौ 11 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट राम रतन सिंह, 25 हजार आठ सौ 18 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Teghra Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में तेघड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ललन कुमार ने जीत हासिल की थी। ललन कुमार को 38 हजार छह सौ 94 वोट मिला था तो सीपीआई कैंडिडेट राम रतन सिंह को 32 हजार आठ सौ 48 वोट मिल पाया था। इस तरह से ललन कुमार ने राम रतन सिंह को 5 हजार आठ सौ 46 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट जमशेद अशरफ, 21 हजार पांच सौ 81 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

तेघड़ा विधानसभा सीट पर भूमिहार,यादव,पासवान और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी आबादी है। वैसे पूरे बेगूसराय में लेफ्ट पार्टियों का लंबे समय से असर रहा है। इसलिए तेघड़ा सीट पर कई बार लेफ्ट पार्टियों ने लाल परचम लहराया है। 2025 के चुनाव में भी सीपीआई उम्मीदवार तेघड़ा में विरोधियों को मात दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!