Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट के नतीजों को तय करेंगे उपेंद्र कुशवाहा।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2025 04:22 PM

Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है.....1951 में ही गोह विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में गोह सीट से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मुंद्रिका सिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1962 में इस सीट पर कांग्रेस की...

Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है....1951 में ही गोह विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में गोह सीट से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मुंद्रिका सिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1962 में इस सीट पर कांग्रेस की टिकट पर ठाकुर मुनीश्वरनाथ सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1967 में कांग्रेस की टिकट पर टीएम सिंह ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1969 में गोह सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट अवध सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था।

PunjabKesari

1972 में एनसीओ के कैंडिडेट मुनीश्वर नाथ सिंह ने गोह सीट पर जनता का समर्थन जीत लिया था। 1977 और 1980 के चुनाव में सीपीआई के टिकट पर राम शरण यादव ने गोह में जीत का परचम लहराया था। बीच में 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट देव कुमार शर्मा ने सीपीआई को हराने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 1990 और 1995 में लगातार दो बार यहां से सीपीआई के टिकट पर राम शरण यादव ने जीत हासिल की थी। 2000 में गोह से एसएपी के कैंडिडेट के तौर पर देव कुमार शर्मा गोह के विधायक बने थे। 2005 और 2010 में गोह सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट डॉक्टर रणविजय कुमार ने विरोधियों को बुरी तरह से हराया था। 2015 में गोह सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट मनोज कुमार ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2020 में गोह सीट पर आरजेडी के भीम कुमार सिंह ने बाजी पलट दी थी। 

Goh Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में गोह सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार भीम कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। भीम कुमार सिंह को 81 हजार चार सौ दस वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार को 45 हजार सात सौ 92 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से भीम कुमार सिंह ने मनोज कुमार को 35 हजार छह सौ 18 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं रणविजय कुमार 44 हजार पचास वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Goh Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में गोह सीट से बीजेपी की टिकट पर मनोज कुमार ने जीत हासिल की थी। मनोज कुमार को 53 हजार छह सौ 15 वोट मिला था, जबकि जेडीयू के कैंडिडेट रणविजय कुमार को 45 हजार नौ सौ 43 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोज कुमार ने रणविजय कुमार को 7 हजार छह सौ 72 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई के कैंडिडेट सुरेश प्रसाद यादव , 18 हजार नौ सौ 51 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Goh Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में गोह सीट पर जेडीयू के रणविजय कुमार ने जीत हासिल की थी। रणविजय कुमार को 47 हजार तीन सौ 78 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट राम अयोध्या प्रसाद यादव को 46 हजार छह सौ 84 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रणविजय कुमार ने राम अयोध्या प्रसाद यादव को महज छह सौ 94 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट कौकब कादरी, 8 हजार चार सौ 18 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Goh Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में गोह सीट से जेडीयू की टिकट पर रणविजय कुमार ने जीत हासिल की थी। रणविजय कुमार को 26 हजार पांच सौ 26 वोट मिला था, जबकि कांग्रेसी कैंडिडेट देनारायण सिंह यादव को 22 हजार पांच सौ 96 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रणविजय कुमार ने देनारायण सिंह यादव को 3 हजार नौ सौ 30 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रणजीत प्रसाद कुशवाहा, 19 हजार छह सौ 19 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में गोह विधानसभा सीट पर भाकपा माले ने उपेंद्र कुशवाहा पर 23 हजार से ज्यादा वोट से लीड कायम की थी, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा को पीछे करने में निर्दलीय कैंडिडेट पवन सिंह की बड़ी भूमिका थी। वहीं 2020 के चुनाव में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बड़े पैमाने पर वोट काटकर बीजेपी को हराने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार सारे समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि गोह के नतीजों को तय करने में उपेंद्र कुशवाहा की अहम भूमिका रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!