Edited By Khushi, Updated: 12 Aug, 2023 05:12 PM

आज के दौर में बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) को कौन नहीं जानता। वह काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने उनसे मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है।
Dhanbad: आज के दौर में बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) को कौन नहीं जानता। वह काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने उनसे मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है।

दरअसल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो परिवार सहित आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने उज्जैन के महाकाल सरकार के दरबार बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर के साथ- साथ सूर्यमुखी हमुनाम मंदिर में भी दर्शन किया है। इसके बाद उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर बाबा ने झारखंड दौरे के लिए हामी भी भर दी है।

विधायक ढुलू महतो ने कहा कि हम जल्द ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री को झारखंड लेकर आयेंगे। बाबा ने आने के लिए सहमति दी है, लेकिन बाबा कब तक आयेंगे इसे लेकर तारीख अब तक तय नहीं हुई है। विधायक ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड में बाबा के बहुत भक्त हैं और बेसब्री से सभी उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं। हम भक्तों की तरफ से बाबा को मनाने और झारखंड लाने के लिए यहां आये हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द से लेकर आयेंगे। कार्यक्रम 1 महीने के अंदर हो इसकी कोशिश जारी है।