Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2025 06:43 PM
![a government of good governance will be formed again in bihar dilip jaiswal](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_18_41_299737209dilip-ll.jpg)
खगड़िया के मथुरापुर मैदान में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि राजग कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी। हाल में हुए कई चुनावों...
खगड़िया: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर सुशासन की सरकार बनेगी। राजग के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत आज खगड़िया से हुई।
"PM मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा विश्वगुरु"
खगड़िया के मथुरापुर मैदान में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि राजग कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी। हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद है। डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजग के संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा। राजग गठबंधन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुर्सी आगे बढ़ाता है। आज देश की प्रतिष्ठा दुनिया मे बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बन रहा है।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, वह चुनाव के पहले ही राजग की जीत पर मुहर है। उन्होंने कहा कि इसे विपक्ष को भी समझ लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है। नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है।