Edited By Ramanjot, Updated: 03 Mar, 2025 08:46 PM

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि आपदा पीड़ितों तक राहत राशि त्वरित और बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता भी यही है कि सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का हो।
पटना: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि आपदा पीड़ितों तक राहत राशि त्वरित और बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता भी यही है कि सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का हो।
3 मार्च को आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में मंत्री मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए विभाग को पूरी तरह से सतर्क और तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यशैली की मंत्री ने की सराहना
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव और विशेष कार्य पदाधिकारी ने मंत्री मंडल का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद संयुक्त सचिव ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री मंडल ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का निरीक्षण भी किया और विभागीय कार्यशैली की सराहना की।
बैठक में संयुक्त सचिव, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग को हमेशा तत्पर रहना होगा ताकि किसी भी संकट की स्थिति में राज्य के लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।