12 hours ago
15 hours ago
19 hours ago
1 day ago
3 days ago
4 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Dumraon Assembly Seat: डुमरांव विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 08 Oct, 2020 05:32 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक डुमरांव विधानसभा सीट (Dumraon Assembly Seat) है। बक्सर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बक्सरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक डुमरांव विधानसभा सीट (Dumraon Assembly Seat) है। बक्सर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर साल 1951 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस (Congress) को जीत मिली और हरिहर प्रसाद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 1957 और 1962 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1957 और 1962 में लगातार दो बार गंगा प्रसाद सिंह चुनाव जीते। 1967 में निर्दलीय एच.पी. सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1972 में भी हरिहर प्रसाद सिंह ही विधायक चुने गए लेकिन इस बार वो निर्दलीय नहीं बल्कि कांग्रेस (O) की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1977 में इस सीट पर सीपीआई (CPI) ने कब्जा जमाया और रामाश्रय सिंह विधायक चुने गए। 1980 में कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर से वापसी की और राजा राम आर्या विधायक चुने गए लेकिन 1981 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) इंदिरा के वी.एन. भारती विधायक चुने गए। 1985 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के बसंत सिंह विधायक बने। बसंत सिंह इसके बाद 1990 और 1995 में भी विधायक बने लेकिन दोनों बार जनता दल के टिकट पर वो चुनाव जीते। इसके बाद लगातार तीन बार ददन सिंह यादव चुनाव जीते। 2000 में निर्दलीय, 2005 के फरवरी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से तो 2005 के अक्टूबर में अखिल जन विकास दल की ओर से चुनाव जीते। 2010 में जेडीयू (JDU) की तरफ से डॉ. दाउद अली चुनाव जीते तो 2015 में जदयू (JDU) के ही ददन सिंह यादव एक बार फिर से चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जदयू (JDU) के ददन यादव ने बीएलएसपी( BLSP) के राम बिहारी सिंह को 30 हजार 339 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। ददन यादव को कुल 81 हजार 81 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम बिहारी सिंह को कुल 50 हजार 742 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय श्रीकांत सिंह को कुल 14 हजार 656 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जदयू (JDU) के डॉ. दाउद अली ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुनील कुमार को 19 हजार 846 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। डॉ. दाउद अली को कुल 42 हजार 538 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुनील कुमार को कुल 22 हजार 692 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीएस (JDS) के ददन यादव को कुल 17 हजार 956 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर अखिल जन विकास दल के ददन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राम बिहारी सिंह को 8 हजार 505 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। ददन सिंह को कुल 31 हजार 89 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम बिहारी सिंह को कुल 22 हजार 584 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) की अनुराधा देवी को कुल 21 हजार 730 वोट मिले थे। 2010 और 2015 के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दोनों बार जनता दल यूनाइटेड को जीत मिली है। बता दें कि इस सीट पर जेडीयू (JDU) जब बीजेपी (BJP) के साथ चुनावी मैदान में थी तब भी और जब राजद (RJD) के साथ थी तब भी दोनों बार जीत मिली। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर NDA का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई जरूर दे रहा है। हालांकि जिस तरह से इस बार का चुनाव हो रहा है ऐसे में यह कह पाना काफी मुश्किल है कि किस पार्टी को जीत मिलेगी। कोरोना और बाढ़ की वजह से विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है ऐसे में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का होगा Live Telecast: CM शुभेंदु अधिकारी
Bihar में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS का तबादला, इन अफसरों को नई पोस्टिंग; देखें पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग ने MLC की 16 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का किया ऐलान
'सहयोगियों से गठबंधन रहेगा जारी, सीटों का बंटवारा नहीं जीत होगा नया फॉर्मूला'- अखिलेश यादव का...
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश, अब विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के कानून होंगे...
MP में तीसरी सीट हथियाने के लिए भाजपा ने बनाई धाकड़ रणनीति, ये दो सवर्ण चेहरे रेस में टॉप पर
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई अफसरों को नई पोस्टिंग; यहां देखें पूरी लिस्ट
पिछली सरकारों के 'पाप के गड्ढे' भरे, 'भ्रष्टाचार का कूड़ा' साफ किया : CM Yogi
राज्य चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक्टिव हुई कांग्रेस! इस नेता को टिकट मिलना लगभग तय
7 लोगों की दर्दनाक मौत, खगड़िया में 3 वाहनों की टक्कर में मची चीख-पुकार
USD $
30/05/2026 05:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज बढ़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी से भी किसी और के बारे में बात न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज सोच-समझकर फैसले लेना आपके हित में रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में रुकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।आज फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार में कोई रणनीति अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। निवेश के मामलों में धैर्य से काम...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में टीमवर्क का फायदा मिल सकता है। आज व्यापार में किसी घर के बड़े की सलाह काम आ सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज अपनी वाणी में मिठास बनाकर रखें। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा से जुड़ी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आज प्रेमी के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes