JMM के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम BJP में शामिल, बोले- भाजपा ही कर सकती है झारखंड का विकास

Edited By Khushi, Updated: 31 Aug, 2024 06:20 PM

former jmm mla lobin hembram joins bjp

झारखंड के संथाल परगना के बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम आज यानी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव (भाजपा) के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व...

रांची: झारखंड के संथाल परगना के बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम आज यानी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव (भाजपा) के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, विधायक सीता सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने साझा रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

PunjabKesari

"अब JMM पार्टी में पुराने नेताओं की पूछ नहीं"
सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मैं बचपन से लेकर 2024 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए समर्पित रहा। मुझे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हाथ पकड़ कर राजनीति सिखायी है। उन्होंने यह भी सिखाया है कि जहां भी गलत हो रहा हो उसका विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन वाली पार्टी नहीं है। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने पार्टी के मूल आदर्शों को विलुप्त कर दिया है। अब पार्टी में पुराने नेताओं की पूछ नहीं है। हेम्ब्रम ने कहा कि गुरु जी शराब नशा के विरोधी रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने शराब बेचने का काम किया। हेम्ब्रम ने कहा कि आज बांग्लादेशी घुसपैठिए के द्वारा आदिवासियों को पीटा जाता है। महिलाओं को पीटने का काम करते हैं, आज आदिवासि बहु- बेटियों के साथ शादी कर रहे हैं और जमीन को लुटाने का पंचायत चुनाव लड़ा रहे है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा बचने वाला नहीं है। चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भी कहा कि झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे राज्य का विकास करेंगे।

PunjabKesari

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज सादा समारोह के दौरान लोबिन हेम्ब्रम का भाजपा सदस्य ग्रहण कराया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि इन लोगों के बारे में सभी लोग जानते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जब से बना है तब से यह लोग शुरू से ही सिपाही रहे हैं, लेकिन कभी-कभी आश्चर्य होता है कि इतने पुराने लोग आखिर पार्टी से नाराज होकर उम्र के इस पड़ाव में क्यों अलग हो रहे हैं। भाजपा को छोड़ कोई भी झारखंडियों, आदिवासियों व मूलवासियों का भला नहीं करने वाला ये बात आज आम झारखंडी भी समझने लगे हैं। वहीं हिमन्ता बिस्वा सरमा सरमा ने कहा कि पूरी झामुमो को घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा के साथ चुनाव लड़ने व भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण दे दिया। नमाज के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि असम छोड़कर इसका सभी विरोध कर रहे हैं, पर क्या देश के किसी भी राज्य में लोकसभा या विधानसभा में इसका प्रावधान है। तेजस्वी यादव इसको लेकर सोशल मीडिया X पर इसका विरोध कर रहे हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि जब वे उपमुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिहार में इसे क्यों नही लागू किया।

PunjabKesari

बता दें कि लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसके बाद झामुमो ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 1 माह पहले ही स्पीकर न्यायाधिकरण ने दल-बदल मामले में सुनवाई के बाद हेंब्रम की सदस्यता खत्म कर दी थी। लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। संताल परगना के लोकप्रिय नेता 5 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी बीते शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंपई सोरेन के साथ उनके बेटे भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!