दु/ष्कर्म मामले में पूर्व विधायक गिरफ्तार, पीड़िता का जबरदस्ती अंतिम संस्कार कराने का आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Aug, 2026 02:43 PM

former mla nirmal ghosh arrested in misconduct case

पुलिस ने बताया कि पानीहाटी के पूर्व विधायक घोष को सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Nirmal Ghosh arrested: कोलकाता के सरकारी आर जी कर अस्पताल में 2024 में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद पीड़िता का शव 'जल्दबाजी में अंतिम संस्कार' कराने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे निर्मल घोष को गुरुवार को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि पानीहाटी के पूर्व विधायक घोष को सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पीड़िता के पिता द्वारा सोमवार को खारदाहा पुलिस थाना में नई शिकायत दर्ज काने के बाद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोष उन तीन लोगों में शामिल थे जिन्होंने उनकी बेटी के शव का 'जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार' करने के लिए मजबूर किया था। 

यह भी पढ़ें- पूर्व जज से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी, CBI और RBI अधिकारी बनकर ठगों ने WhatsApp पर दिया झांसा

पानीहाटी में रविवार को पीड़ित महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद शुभेंदु ने बैरकपुर के पुलिस आयुक्त को जल्दबाजी में किए गए कथित अंतिम संस्कार की नए सिरे से जांच शुरू करने का निर्देश दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!