1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Gaya Town Assembly Seat: गया टाउन विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2020 11:30 AM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक गया टाउन विधानसभा सीट (Gaya Town Assembly Seat) है। गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
गयाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक गया टाउन विधानसभा सीट (Gaya Town Assembly Seat) है। गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। छोटी-छोटी गलियों का शहर गया, मोक्ष नगरी और विष्णु नगरी के तौर पर विश्व प्रसिद्ध है। यहां पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। बौद्ध धर्म के लिए भी इस अंतरराष्ट्रीय शहर का अहम महत्व है। आपको बता दें कि गया शहर सीट पर 1952 में पहली बार विधान सभा चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस (Congress) के केशव प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वहीं साल 1957 में भी कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार ने इस सीट पर अपना परचम लहराया। हालांकि 1962 में निर्दलीय तो 1967 और 1969 में जनसंघ की उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। बाद में साल 1972 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार ने बाजी मारी जबकि 1977 में जनता पार्टी की जीत हुई। इसके बाद 1984 तक फिर से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट जीतते रहे लेकिन 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के प्रेम कुमार ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ हर बार नए-नए उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई उन्हें हरा न सका। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने कांग्रेस (Congress) के प्रिया रंजन को मात दी थी। बीजेपी (BJP) के प्रेम कुमार को कुल 66 हजार 191 वोट मिले और विधायक चुने गए जबकि दूसरे नबंर पर रहे प्रिया रंजन को कुल 43 हजार 956 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय राज कुमार को कुल 7 हजार 120 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने CPI के जलालउद्दीन अंसारी को 28 हजार 417 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रेम कुमार को कुल 55 हजार 618 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे जलालउद्दीन अंसारी को कुल 27 हजार 201 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के अखौरी ओंकारनाथ को कुल 7 हजार 664 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने अपना परचम लहराया। प्रेम कुमार को कुल 48 हजार 99 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस (Congress के संजय सहाय को कुल 23 हजार 208 वोट मिले थे। CPI के बच्चु लाल बिठल को कुल 6 हजार 489 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी (BJP) का दबदबा रहा है। पिछले 30 वर्षों से गया शहर विधान सभा सीट पर बीजेपी (BJP) के डॉक्टर प्रेम कुमार अपना पचरम लहरा रहे हैं। 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Seat) में प्रेम कुमार ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की थी, उसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ हर बार नए-नए उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई उन्हें हरा न सका। प्रेम कुमार फिलहाल राज्य की एनडीए (NDA) और नीतीश सरकार में कृषि मंत्री है। इस बार गया टाऊन विधानसभा सीट (Gaya Town Assembly Seat) के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग ने MLC की 16 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का किया ऐलान
राज्यसभा सीट को लेकर MP कांग्रेस में मंथन, प्रदेश के ये कद्दावर नेता सबसे मजबूत दावेदार, इन बाहरी...
'सहयोगियों से गठबंधन रहेगा जारी, सीटों का बंटवारा नहीं जीत होगा नया फॉर्मूला'- अखिलेश यादव का...
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश, अब विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के कानून होंगे...
MP में तीसरी सीट हथियाने के लिए भाजपा ने बनाई धाकड़ रणनीति, ये दो सवर्ण चेहरे रेस में टॉप पर
दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई अफसरों को नई पोस्टिंग; यहां देखें पूरी लिस्ट
पिछली सरकारों के 'पाप के गड्ढे' भरे, 'भ्रष्टाचार का कूड़ा' साफ किया : CM Yogi
राज्य चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक्टिव हुई कांग्रेस! इस नेता को टिकट मिलना लगभग तय
7 लोगों की दर्दनाक मौत, खगड़िया में 3 वाहनों की टक्कर में मची चीख-पुकार
USD $
01/06/2026 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग बन रहा है। बच्चों की उपलब्धि आपको गर्व महसूस करा सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आज किसी भी बाहर वाले पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आज बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर साइन न करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातक खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम आज किसी खास की मदद से पूरे...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes