Edited By Khushi, Updated: 23 Sep, 2023 04:38 PM

झारखंड भवन में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी दिपांकर ज्ञान का शनिवार को सुबह निधन हो गया। वह ह्दय रोग से पीड़ित थे
रांची/नई दिल्ली: झारखंड भवन में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी दिपांकर ज्ञान का शनिवार को सुबह निधन हो गया। वह ह्दय रोग से पीड़ित थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे।
बता दें कि ज्ञान इस समय झारखंड भवन में नियुक्त थे। इससे पहले वह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक थे। वह केन्द्र और झारखंड सरकार में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। गांधी स्मृति के एक सूत्र ने बताया कि ज्ञान के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं।