Jhanjharpur Lok Sabha Seat: जदयू ने एक बार फिर रामप्रीत पर किया भरोसा, अति पिछड़े और ब्राह्मण वोटर तय करेंगे जीत-हार

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Apr, 2024 01:02 PM

jdu once again trusted rampreet mandal in jhanjharpur

इसके बाद 1991 और  1996 में भी देवेंद्र प्रसाद यादव ही चुनाव जीते। 1998 में यह सीट RJD के खाते में गई और सुरेंद्र प्रसाद यादव सांसद बने। 1999 में इस सीट पर एक बार फिर से देवेंद्र प्रसाद यादव ने वापसी की लेकिन इस बार JDU के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2004...

Jhanjharpur Lok Sabha Seat: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक झंझारपुर लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि झंझारपुर लोकसभा सीट साल 1972 में अस्तित्व में आई और यहां हुए पहले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जगन्नाथ मिश्र को जीत मिली। 1977 में इस सीट पर भारतीय लोकदल ने कब्जा जमाया और धनिक लाल मंडल सांसद चुने गए। 1980 में भी धनिक लाल मंडल ही चुनाव जीते लेकिन इस बार जनता पार्टी (एस) के टिकट पर चुनाव जीते। 1984 में कांग्रेस के टिकट पर गौरी शंकर राजहंस यहां से सांसद चुने गए। 1989 में जनता दल के टिकट पर देवेंद्र प्रसाद यादव चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 

PunjabKesari

इसके बाद 1991 और 1996 में भी देवेंद्र प्रसाद यादव ही चुनाव जीते। 1998 में यह सीट RJD के खाते में गई और सुरेंद्र प्रसाद यादव सांसद बने। 1999 में इस सीट पर एक बार फिर से देवेंद्र प्रसाद यादव ने वापसी की लेकिन इस बार JDU के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2004 में भी इस सीट पर उन्हीं का कब्जा रहा लेकिन इस बार RJD के टिकट पर चुनाव जीते। वहीं 2009 में जेडीयू के टिकट पर मंगनी लाल मंडल चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2014 में पहली बार मोदी लहर में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और बीरेंद्र कुमार चौधरी संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में झंझारपुर सीट पर रामप्रीत मंडल ने जीत हासिल की थी। 

झंझारपुर लोकसभा के तहत आती हैं विधानसभा की 6 सीटें

PunjabKesari

गौरतलब है कि झंझारपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती हैं, जिनमें मधुबनी जिले की खजौली, बाबूबरही, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

2019 के लोकसभा चुनाव में झंझारपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट रामप्रीत मंडल ने जीत हासिल की थी। मंडल ने 6 लाख 2 हजार 391 वोट हासिल किया था। वहीं, आरजेडी के गुलाब यादव ने 2 लाख 79 हजार 440 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो निर्दलीय कैंडिडेट विपिन कुमार सिंह 29 हजार 506 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर BJP के वीरेंद्र कुमार चौधरी ने 3 लाख 35 हजार 481 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं RJD के मंगनी लाल मंडल 2 लाख 80 हजार 73 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि JDU के देवेंद्र प्रसाद यादव को 1 लाख 83 हजार 591 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे 

PunjabKesari

साल 2009 की बात करें तो JDU के मंगनी लाल मंडल ने 2 लाख 65 हजार 175 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं RJD के देवेंद्र प्रसाद यादव 1 लाख 92 हजार 466 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को 86 हजार 228 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे 

PunjabKesari

साल 2004 की बात करें तो RJD के देवेंद्र प्रसाद यादव ने 3 लाख 23 हजार 400 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। वहीं JDU के जगन्नाथ मिश्रा 3 लाख 10 हजार 565 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि SP के देव नाथ यादव को महज 42 हजार 859 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

ब्राह्मण, यादव और अति पिछड़े मतदाताओं की संख्या ज्यादा
झंझारपुर लोकसभा सीट पर 7 मई को चुनाव होना है। एक बार यहां फिर से जेडीयू ने रामप्रीत मंडल को ही टिकट दिया है। झंझारपुर लोकसभा सीट में ब्राह्मण, यादव और अति पिछड़े समुदाय के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इस सीट में 35 फीसदी पिछड़े समुदाय के मतदाताओं की संख्या है। यहां मुस्लिम वोटरो की आबादी 15 फीसदी है। इस सीट पर 20 फीसदी ब्राह्मण तो 20 फीसदी ही यादव मतदाता हैं। इसके बाद बाकी अन्य जातियां 10 फीसदी है। इस जाति समीकरण देखने के बाद ही सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती हैं। अभी तक सबसे ज्यादा इस सीट पर पिछड़े समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों को ही पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!