Jharkhand Assembly Elections: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Edited By Harman, Updated: 23 Oct, 2024 09:11 AM

jharkhand assembly elections rjd releases list of candidates

राजद झारखंड में 6 सीटों पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आरजेडी ने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने यह जानकारी दी।

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) झारखंड में 6 सीटों पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ेगा। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आरजेडी ने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने यह जानकारी दी। बता दें कि चतरा से रश्मि प्रकाश प्रत्याशी होंगे, वहीं कोडरमा से सुभाष यादव, को उम्मीदवार बनाया गया, जबकि देवघर से सुरेश पासवान मैदान में उतरेंगे, इधर गोड्डा से संजय प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह प्रत्याशी होंगे।

RJD द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों के नाम की सूची

PunjabKesari


बता दें कि पिछली बार RJD ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने झारखंड में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को 12-13 सीटों से कम स्वीकार्य नहीं है गौरतलब हो कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!