झारखंड कैबिनेट में मंत्री बने JMM विधायक रामदास सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

Edited By Khushi, Updated: 30 Aug, 2024 11:44 AM

jmm mla ramdas soren becomes minister in jharkhand cabinet

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को झारखंड के मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को झारखंड के मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका 
राजभवन में आयोजित समारोह में विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए। वहीं, बता दें कि रामदास सोरेन घाटशिला से जेएमएम विधायक हैं। पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। पहली बार रामदास सोरेन 2009 में और दूसरी बार 2019 में विधायक बने। वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भी हैं। वहीं, मंत्री पद की शपथ लेने से पहले रामदास सोरेन ने शिबू सोरेन के आवास जाकर उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन को मंत्री बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!