असम विधानसभा चुनाव को लेकर JMM ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 03:54 PM

jmm releases list of star campaigners for assam assembly elections includes nam

Jharkhand News: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब राज्य में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करने की योजना बना रही है और इसके लिए जरूरी औपचारिक कदम भी उठाए हैं।

Jharkhand News: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब राज्य में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करने की योजना बना रही है और इसके लिए जरूरी औपचारिक कदम भी उठाए हैं।

कई वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक संशोधित पत्र भेजकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची दी है और चुनाव प्रचार की अनुमति मांगी है। पार्टी ने इस पत्र में बताया है कि वह असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर प्रचार अभियान चलाएगी। पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्य चुनाव प्रचारक बनाया गया है। वे असम में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा, झामुमो ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इनमें डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी शामिल हैं।

सभी नेता राज्य में ऐसे करेंगे चुनाव प्रचार
पार्टी ने कहा है कि ये सभी नेता हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करते हुए राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। झामुमो ने चुनाव आयोग से इन नेताओं को प्रचार की अनुमति देने के साथ-साथ उनके वाहनों के लिए राज्य के अंदर आने-जाने के पास जारी करने की भी मांग की है। यह पत्र लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत भेजा गया है, जिसमें चुनाव खर्च और प्रचार से जुड़े नियम तय होते हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि झामुमो का यह कदम असम में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश है। हालांकि पार्टी का मुख्य आधार झारखंड में है, लेकिन अब वह दूसरे राज्यों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। असम चुनाव 2026 में उसकी यह रणनीति अहम मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!