BJP की ‘गोगो दीदी' योजना पर कल्पना सोरेन का हमला, कहा- चुनावों से पहले विपक्षी पार्टी का एक और जुमला

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2024 09:30 AM

kalpana soren attacks bjp s  gogo didi  yojana

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना रांची के तमार प्रखंड में ‘मंईयां सम्मान यात्रा' रैली को संबोधित कर रही थीं। कल्पना ने आरोप लगाया, ‘‘मैंने सुना है कि वे (भाजपा) लोगों से एक योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसे वे हमारी ‘मंईयां सम्मान...

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘गोगो दीदी' योजना के लिए शनिवार को भाजपा की आलोचना की और इसे विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी पार्टी का एक और जुमला करार दिया। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना रांची के तमार प्रखंड में ‘मंईयां सम्मान यात्रा' रैली को संबोधित कर रही थीं। कल्पना ने आरोप लगाया, ‘‘मैंने सुना है कि वे (भाजपा) लोगों से एक योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसे वे हमारी ‘मंईयां सम्मान योजना' का मुकाबला करने के लिए ला रहे हैं। वे केवल जुमलेबाजी करते हैं। सावधान रहें, उन्होंने देश भर में फॉर्म भरवाकर करोड़ों लोगों को कई बार ठगा है।'' झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने 1,000 रुपए देती है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

"झारखंड के लोगों ने 20 साल तक BJP की ‘जुमलेबाजी' देखी"
कल्पना ने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले लोगों से हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने और फिर दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करके फॉर्म भरवाए। उसके बाद क्या हुआ, यह सभी जानते हैं। झारखंड के लोगों ने 20 साल तक भाजपा की ‘जुमलेबाजी' देखी है।'' जेएमएमएसवाई के जवाब में झारखंड भाजपा ने अपने पहले चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 'गोगो दीदी' योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत हर महीने 2,100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झामुमो विधायक ने कहा कि झारखंड में पहली बार हेमंत सोरेन सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना' की परिकल्पना की थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!