इंदौर में भयानक हादसा, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में धमाके से घर में लगी आग; बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

Edited By Harman, Updated: 18 Mar, 2026 11:22 AM

kishanganj 6 family members dead in indore electric car charging blast fire

Bihar Desk : बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए एक भीषण अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हो गई। इंदौर में बुधवार तड़के तीन मंजिला मकान के बाहर स्थित 'इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट' में धमाके के बाद मकान में आग लग जाने से...

Bihar Desk : बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए एक भीषण अग्निकांड में जान चली गई।। इंदौर में बुधवार तड़के तीन मंजिला मकान के बाहर स्थित 'इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट' में धमाके के बाद मकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस भयानक हादसे में 6 मृतक किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है। मृतकों की पहचान तन्मय (छह), राशि सेठिया (12), सिमरन (30), टीनू (35), सुमन सेठिया (60), विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22) और मनोज (65) के रूप में हुई है। इसके अलावा  दो अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना में  गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

PM Modi  ने जताया शोक, दो-दो लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए अग्निकांड में लोगों के हताहत होने से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'' उन्होंने इस घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और हर घायल को 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के जरिये देने की घोषणा की। इस बीच, प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञों की समिति से इस घटना की विस्तृत जांच कराए जाने और ईवी चार्ज करने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कराए जाने की घोषणा की है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि इस घटना के बाद एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है और उसकी तलाश की जा रही है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि इस घटना में मारे गए सात लोगों के शव एक सरकारी अस्पताल में लाए गए। उन्होंने कहा, ''अग्निकांड के दौरान बचाए गए दो लोगों को भी अस्पताल लाया गया था। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।" 

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन मंजिला मकान के बाहर एक कार को बिजली से चार्ज किया जा रहा था। उन्होंने कहा, "चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ और इसके बाद कार में लगी आग ने मकान को अपनी जद में ले लिया।" उन्होंने बताया कि घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे और इस कारण पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर जाने में मुश्किल पेश आई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के भीतर रखे रसोई गैस सिलेंडरों में भी धमाके हुए जिससे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के दौरान घर में करीब 10 लोगों के होने की सूचना मिली है। 

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!