Edited By Nitika, Updated: 06 Feb, 2022 08:00 PM

देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और कई पीढ़ियों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया।
पटनाः देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और कई पीढ़ियों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। सुरों की सरस्वती लता मंगेशकर का न सिर्फ हिंदी फिल्म जगत से नाता था बल्कि उन्होंने बिहार की लोकभाषाओं में भी गाने गाए। आइए जानते हैं वो दिलचस्प किस्सा जब राजेंद्र प्रसाद के कहने पर लता मंगेशकर ने पहला भोजपुरी गाना गाया था।
भारत में बनी पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' का टाइटल सॉन्ग भी लता मंगेशकर ने ही गाया है। इस गाने में लता मंगेशकर के साथ उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी अपनी आवाज दी हैं। फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' और लता मंगेशकर के गाए टाइटल सॉन्ग से जुड़ा किस्सा बड़ा दिलचस्प और यादगार है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के अनुरोध पर लता जी ने वो गाना गाया था। राजेंद्र प्रसाद के अनुरोध को लता मंगेशकर टाल नहीं पाईं और उन्होंने फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाया। फिल्म के साथ लता मंगेशकर का गाया गाना भी सुपरहिट हुआ।
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी राजेंद्र प्रसाद का ज्यादातर समय पटना के सदाकत आश्रम में ही बितता था। इस दौरान भोजपुरी समाज के कई लोग उनसे मिलने आते। इन्हीं मुलाकातों के दौरान किसी ने राजेंद्र प्रसाद से कहा कि बॉलीवुड में इतनी सारी सामाजिक मुद्दों पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्में बनती हैं तो क्या भोजपुरी में कोई फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती है।