Bihar Assembly Election 2020: आइए एक नजर डालते हैं पहले चरण की हॉट सीटों पर

Edited By Nitika, Updated: 28 Oct, 2020 02:22 PM

let s take a look at the hot seats in the first phase

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं पहले चरण की इन विधानसभा सीटों में से कुछ हॉट सीटें भी हैं।

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं पहले चरण की इन विधानसभा सीटों में से कुछ हॉट सीटें भी हैं। इन हॉट सीटों पर जदयू, भाजपा और राजद के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आइए एक नजर डालते हैं पहले चरण की हॉट सीट पर।

औरंगाबाद विधानसभा सीट (आनंद शंकर, Congress - रामाधार सिंह, BJP)
औरंगाबाद विधानसभा सीट सबसे हॉट मानी जाती है। इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा की ओर से रामाधार सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह पहले 4 बार विधायक रह चुके हैं। 2010 में जीत के बाद राज्य में सहकारिता मंत्री भी बने थे। 2015 में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने इन्हें मात दी।
PunjabKesari
बाराचट्टी विधानसभा सीट (ज्योति देवी, HAM- समता देवी, RJD)
बाराचट्टी में पूर्व सीएम की समधन और सांसद की बहन सामने-सामने हैं। इनमें राजग की ओर से हम ने ज्योति देवी को उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की समधन हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद की निवर्तमान विधायक समता देवी मुकाबले में हैं। समता देवी जदयू सांसद विजय कुमार मांझी की बहन हैं।
PunjabKesari
गया विधानसभा सीट (प्रेम कुमार, BJP- अखौरी ओंकार नाथ, Congress)
गया नगर हमेशा से ही हॉट सीट माना जाता रहा है। कारण है 1990 से भाजपा के डॉ प्रेम कुमार लगातार जीत हासिल करना. अब इस बार इस सीट से 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ प्रेम कुमार व कांग्रेस से अखैारी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के बीच है।
PunjabKesari
जहानाबाद विधानसभा सीट (कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, JDU- कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, RJD)
जहानाबाद जिले की जहानाबाद सीट वीआइपी बन गई है। यहां से राज्य सरकार के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी समर में हैं। जदयू की टिकट पर वे राजग के उम्मीदवार हैं। राजद ने अपने विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया है। दिनारा विधानसभा सीट (जय कुमार सिंह, जेडीयू- विजय मंडल, राजद- राजेंद्र सिंह, एलजेपी) बिहार की सबसे हॉट विधानसभा सीट सासाराम के दिनारा में भाजपा ही एनडीए को हरा रही है? भाजपा को छोड़ एलजेपी का दामन थामने वाले राजेंद्र सिंह यहां से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनके सामने नीतीश कुमार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह सामने हैं। वहीं, राजद से विजय मंडल यहां से खड़े हैं।
PunjabKesari
लखीसराय विधानसभा सीट (विजय कुमार सिन्हा, BJP- अमरेश कुमार अनीस, Congress)
विजय कुमार सिन्हा यहां से भाजपा के प्रत्याशी हैं। बीते 10 साल से वे यहां के विधायक हैं। उनके मुकाबले में महागठबंधन में यह सीट राजद से निकलकर कांग्रेस की झोली में चले जाने के कारण यहां बहुत कुछ नहीं रह गया है। कांग्रेस ने जदयू छोड़कर आए नए चेहरे अमरेश कुमार पर दांव खेला है।
PunjabKesari
चैनपुर विधानसभा सीट (बृजकिशोर बिंद,BJP- प्रकाश सिंह, Congress)
भाजपा ने मौजूदा विधायक और राज्य के खनन मंत्री ब्रिज किशोर बिंद को यहां से फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। यह वर्ष 2009 के उपचुनाव से लेकर अभी तक चैनपुर के विधायक है, जबकि कांग्रेस के प्रकाश सिंह महागठबंधन के कैंडिडेट के रूप में चुनावी रण में हैं।
PunjabKesari
बांका विधानसभा सीट (रामनारायण मंडल, BJP- जावेद इकबाल अंसारी, RJD)
इस बार बांका विधानसभा में दिलचस्प मुकाबला होगा। यहां पर बिहार सरकार के एक मंत्री भी चुनावी जंग में शामिल हैं। इस कारण यह सीट वीआईपी माना जा रहा है। इस विधानसभा सीट पर मुख्य मुकबाला भाजपा से सिटिंग विधायक और राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल को उतारा है। वह यहां से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि इस बार उनका डगर आसान नहीं होगा। उन्हें यहां से राजद के उम्मीदवार डॉ. जावेद इकबाल अंसारी टक्कर दे रहे हैं।
PunjabKesari
जमालपुर विधानसभा सीट (शैलेश कुमार, JDU- अजय कुमार सिंह, Congress)
मुंगेर जिले की लौहनगरी जमालपुर में जदयू का विजयी रथ रोकना विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। लगातार 4 चुनाव में जीत दर्ज करने वाले शैलेश कुमार को एक बार फिर से जदयू ने उम्मीदवार बनाया है। शैलेश कुमार नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। महागठबंधन ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
PunjabKesari
राजपुर विधानसभा सीट (संतोष कुमार निराला, JDU- विश्‍वनाथ राम, Congress)
राजपुर विधानसभा सीट बक्सर जिले में हैं। इस पर जदयू का दबदबा रहा है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू 2005 से लगातार जीत दर्ज कर रही है। इस वजह से जदयू के लिए यह बहुत महत्व रखती है। 2015 के विधान सभा चुनाव में भी जदयू के संतोष कुमार निराला जीते थे। वही संतोष कुमार इस सीट से 2 बार के विधायक हैं।
PunjabKesari
मोकामा विधानसभा सीट (अनंत सिंह, RJD- राजीव लोचन, JDU)
राजधानी पटना के मोकामा सीट से राजद नेे बाहुबली अनंत सिंह को मैदान में उतारा है। 2015 के चुनाव में अनंत सिंह को सी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया लेकिन उसके बावजूद वो विधायक बनें। 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार 18 हजार वोटों से हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह राजद की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने जदयू के राजीव लोचन नारायण, लोजपा के सुरेश कुमार निषाद और रालोसपा से धीरज रोशन अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। अनंत सिंह लगातार 4 बार इस सीट से विधायक बन चुके हैं। पांचवी बार फिर से वह चुनावी मैदान में हैं।
PunjabKesari
जमुई विधानसभा सीट (श्रेयसी सिंह, BJP- विजय प्रकाश, RJD)
इस सीट से अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी, जिसके बाद पार्टी ने सीधे उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद ने विजय प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है।
PunjabKesari
इमामगंज सीट (जीतनराम मांझी, HAM - उदय नारायण चौधरी, RJD)
गया जिले में इमामगंज विधानसभा सीट को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। कारण है कि यहां मैदान में 2 राजनीतिक दिग्गजों के बीच मुकाबला होगा। राजद ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर से एनडीए ने हम प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को मुकाबले के लिए भेजा है। 2015 में भी दोनों आमने-सामने थे। इस सीट से मैदान में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!