छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2024 10:17 AM

liquor traders attacked the excise department team which went for raid

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर शिवराजपुर में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी और अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज...

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में गुरुवार को अवैध शराब का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर शिवराजपुर में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी और अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में उत्पाद विभाग के एस आई नागेन्द्र प्रसाद, जवान पप्पू कुमार चौधरी, विंध्याचल यादव और योगेन्द्र प्रसाद का नाम शामिल हैं।

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली की शिवराजपुर छरकी के मोतीलाल मुखिया के घर दस कार्टन शराब रखा गया है। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की, तभी घर एवं आस पास के लोग उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी- डंडे से हमला बोल दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!