खराब पंखे ने बना दी जोड़ी! महिला ने मरम्मत करने वाले इलेक्ट्रिशियन से रचाई शादी, लोग बोले- "2050 में जी रहे.."

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Apr, 2025 01:52 PM

love happened while fixing the fan

Viral News: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक महिला को घर का पंखा ठीक करने आए शख्स से ही प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर डाली। वहीं, अब यह कहानी सोशल मीडिया पर बहुत ही चर्चा का विषय बन गई है।

Viral News: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक महिला को घर का पंखा ठीक करने आए शख्स से ही प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर डाली। वहीं, अब यह कहानी सोशल मीडिया पर बहुत ही चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, युवक पेशे से बिजली मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि महिला ने युवक को एक बार फोन किया और कहा कि हमारा पंखा खराब हो गया है। इसके बाद युवक महिला के घर आया और पंखा ठीक किया। पहली नजर में ही महिला को युवक से प्यार हो गया और उसने युवक को बार-बार घर बुलाने के बहाने ढूंढे। कभी पंखा खराब होने का बहाना, तो कभी लाइट का। इस तरह पंखा ठीक करते-करते दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक को यह कहते हुए देखा जा सकता है, हम पंखा ठीक करने जाते थे, तभी हमें प्यार हो गया। इसके बाद हम दोनों ने शादी कर ली।

लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट

वहीं, अब यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर बहुत ही चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिहार तो 2050 में जी रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!