Maiya Samman Yojna: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, सत्यापन के बदले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लाभुकों से की पैसे की मांग

Edited By Geeta, Updated: 23 Mar, 2025 06:13 PM

maina samman yojana anganwadi workers demanded money from beneficiaries

Maiya Samman Yojna: झारखंड में कई जिलों में हजारों महिलाओं को हेमंत सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) की 3 माह की राशि अभी तक नहीं प्रप्त हुई है, जिसको लेकर लाभुक प्रखंड के चक्कर काट रहे हैं। वहीं इस बीच मंईयां सम्मान...

Maiya Samman Yojna: झारखंड में कई जिलों में हजारों महिलाओं को हेमंत सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) की 3 माह की राशि अभी तक नहीं प्रप्त हुई है, जिसको लेकर लाभुक प्रखंड के चक्कर काट रहे हैं। वहीं इस बीच मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

 

सत्यापन के बदले लाभुकों से की जा रही पैसे की मांग

दरअसल, पूरा मामला धुर्वा में लाभुक महिलाओं से आवेदन के सत्यापन के बदले पैसों की मांग करने का है। जानकारी के मुताबिक, लाभुकों से सत्यापन के बदले पैसे की मांग की जा रही है।  वहीं जब इस मामले की खबर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को लगी तो उन्होंने एक्शन लिया। शिकायत मिलते ही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ त्वरित ऐक्शन लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं धुर्वा बंधन कोच्चा की रहने वाली अर्चना सिंह, गायत्री नगर धुर्वा की गीता कुमारी और कदम खटाल की उषा कुमारी पर कार्रवाई की गई है।

 

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लिया एक्शन

बता दें कि, योजना की लाभुक महिलाओं ने जन शिकायत कोषांग के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि, आंगनबाड़ी सेविका मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) की सत्यापन प्रक्रिया के लिए लाभुकों से पैसों की मांग कर रही है। शिकायत मिलते ही सेविकाओं के खिलाफ रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मामले पर त्वरित कार्रवाई की। यहां आपको बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया नि:शुल्क है। अगर कोई आपसे पैसे की मांग करता है तो तुरंत उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!