Maiya Samman Yojana: झारखंड के कई जिलों में महिलाओं को नहीं मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि, लाभुकों को सता रहे ये डर

Edited By Geeta, Updated: 23 Mar, 2025 01:22 PM

mukhyamantri maiya samman yojana jharkhand maiya samman yojana 7500

Maiya Samman Yojana: झारखंड की महत्वकांक्षी ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Maiya Samman Yojana) की 3 महीने की राशि न मिलने से लाभुकों में मायूसी छाई हुई है। दरअसल, राज्य के कई जिलों में हजारों महिलाओं को 3 माह से योजना की राशि नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ...

Maiya Samman Yojana: झारखंड की महत्वकांक्षी ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Maiya Samman Yojana) की 3 महीने की राशि न मिलने से लाभुकों में मायूसी छाई हुई है। दरअसल, राज्य के कई जिलों में हजारों महिलाओं को 3 माह से योजना की राशि नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी भी जांच का हवाला दे रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में भारी संख्या में फर्जीवाड़ा हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि, अन्य कोई भी फर्जीवाड़ा न हो इसको लेकर सभी लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें इस माह सम्मान राशि नहीं दी गयी है।   

 

महिलाओं को सता रहा किस बात का डर?

जानकारी के मुताबिक, मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले की हजारों लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण राशि नहीं दी गई है। वहीं बोकारो और धनबाद जिले के कई प्रखंडों में लाभ से वंचित महिलाओं की पूरी जानकारी (महिला का पूरा पता, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी) दीवार पर चिपका दी गयी है। लाभुकों से कहा जा रहा है कि वह सूची में अपना नाम देखकर अपने कागजात दुरुस्त कराएं। इसका भई विरोध हो रहा है। महिलाओं के अनुसार, लाभ से वंचित होने वाली महिलाओं के बारे में ऐसी जानकारी दीवार पर चिपकाने से साइबर क्राइम का खतरा बढ़ा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!