Edited By Khushi, Updated: 13 Mar, 2025 03:19 PM

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojna) के लाभुक महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। हेमंत सरकार ने होली से एक दिन पहले लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेज दी है।
Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojna) के लाभुक महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। हेमंत सरकार ने होली से एक दिन पहले लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेज दी है।

होली से एक दिन पहले लाभुक महिलाओं के खाते में आए पैसे
बता दें कि इससे पहले 8 मार्च यानी ली से एक दिन पहले लाभुक महिलाओं के खाते मेंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेजी गई थी। बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा के लाभुकों को यह राशि मिली थी। अन्य जिलों की राशि पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद जल्द खातों में भेजे जाने को कहा गया था और आज यानी होली से एक दिन पहले लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेज दी गई है। हेमंत सरकार द्वारा जनवरी, फरवरी और मार्च माह की राशि एक साथ भेजी गई है जिससे लाभुकों के बैंक खाते में 7500 रुपये आए हैं।

होली पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 08 हजार 280 (308280) लाभुकों के खाते में 7500 रुपये सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है। डीबीटी के माध्यम से उपरोक्त सभी लाभुकों के खाते में कुल 231 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किये गये हैं। रांची जिला के सभी लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की सम्मान राशि एक साथ स्थानांतरित की गयी है, इनमें कुछ लाभुक ऐसे भी हैं जिनके आवेदन फरवरी माह में स्वीकृत हुए थे। वहीं, होली पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पर्व से पहले मिली सम्मान राशि से महिलाएं काफी खुश हैं। उधर, जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार ने ऐसी महिलाओं की राशि फिलहाल होल्ड कर दी है। जैसे ही उनका आधार बैंक खाते से लिंक होगा, राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं, सत्यापन के बाद जो महिलाएं योजना के लिए अयोग्य पाई गई हैं, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी।