Maiya samman yojana: Good News.. जल्द ही इन 11 हजार लाभार्थियों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि! आवंटन की वजह से नहीं हो पाया था भुगतान

Edited By Geeta, Updated: 08 Apr, 2025 07:20 PM

maiya samman yojana update beneficiaries will get the amount of maiya yojana

Maiya samman yojana: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” (Maiya samman yojana) इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, कई लाभुकों के खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की राशि नहीं आई है तो वहीं कुछ महिलाओं को...

Maiya samman yojana: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” (Maiya samman yojana) इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, कई लाभुकों के खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की राशि नहीं आई है तो वहीं कुछ महिलाओं को एक बार भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं इस बीच बड़ी खुशखबरी सामने आई कि, दुमका जिले में उन 11 हजार लाभार्थियों को मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान किया जाएगा जिन्हें ये राशि नहीं मिली थी।

 

आवंटन की कमी की वजह से लाभुकों को नहीं मिली Maiya samman yojana की राशि!

गौरतलब है कि, दुमका में आवंटन की कमी की वजह से 11 हजार महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि से प्राप्त नहीं हुई थी। होली के मौके पर तो दो लाख, आठ हजार, दो सौ 89 महिलाओं के खाते में एकमुश्त साढ़े सात हजार रुपये का भुगतान हुआ। वहीं 11 हजार लाभार्थियों को आवंटन की कमी की वजह से पैसे नहीं भेजे जा सके थे।

 

Maiya samman yojana; लाभुकों को जल्द मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

जानकारी के मुताबिक, आवंटन जल्द प्राप्त होने की उम्मीद जतायी जा रही है। यहां आपको ये भी बता दें कि, योजना की शुरूआत में दुमका जिले में एक लाख 45 हजार लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जाते थे लेकिन, अब अकाउंट बेस्ड ट्रांसफर किया जा रहा है।

 

अंडर मेंटेनेंस में है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा पोर्टल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा पोर्टल अभी अंडर मेंटेनेंस में है। जिसके कारण नये आवेदन को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही मेंटेनेंस का काम पूरा हो जाएगा। 10 दिनों के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करा ली जायेगी, तब ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!