Nabinagar Assembly Seat: नबीनगर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 11 Oct, 2020 12:16 PM

बिहार का नबीनगर विधानसभा सीट (Nabinagar Assembly Seat) काराकाट लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही नबीनगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में नबीनगर सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट से अनुग्रह नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।

 

पटनाः बिहार का नबीनगर विधानसभा सीट (Nabinagar Assembly Seat) काराकाट लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही नबीनगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में नबीनगर सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट से अनुग्रह नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।

1957 में इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट देवधारी सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1962 और 1967 में नबीनगर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने लगातार जीत हासिल की थी। वहीं 1967 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट एस शर्मा ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1969 में नबीनगर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीआई (CPI) ने कांग्रेस को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। सीपीआई (CPI) कैंडिडेट महावीर प्रसाद अकेला ने नबीनगर में जीत हासिल की थी।

1972 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एनसीओ के कैंडिडेट युगल सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव में युगल सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल किया था, लेकिन इस बार उन्होंने जेएनपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट रघुवंश प्रसाद सिंह ने लगातार जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में जनता दल की टिकट पर विरेंद्र कुमार सिंह ने नबीनगर में जीत का परचम लहराया था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नबीनगर में इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भीम कुमार यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2005 के नबीनगर सीट पर एलजेपी (LJP) ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। यहां से एलजेपी (LJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट विरेंद्र कुमार सिंह ने लगातार जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नबीनगर सीट से जेडीयू(JDU) की टिकट पर विरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव में 42 हजार 35 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट गोपाल नारायण सिंह को 36 हजार 774 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विरेंद्र कुमार सिंह ने बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट गोपाल नारायण सिंह को 5 हजार 261 वोट ही मिल पाया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार सिंह, 22 हजार 53 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नबीनगर सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर विरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव में 36 हजार 860 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने 25 हजार 26 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट विरेंद्र कुमार सिंह ने एलजेपी (LJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिंह को 11 हजार 834 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट अर्चना चंद्रा, 11 हजार 850 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नबीनगर सीट से एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिंह ने 42 हजार 371 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट भीम कुमार सिंह को 37 हजार 617 वोट मिला था। इस तरह से एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट भीम कुमार सिंह को 4 हजार 754 वोट से हरा दिया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह, 13 हजार 655 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!