Alamnagar Assembly Seat: आलमनगर सीट पर चलता है नरेंद्र नारायण यादव का करिश्मा।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jul, 2025 05:19 PM

Alamnagar Assembly Seat: बिहार का आलमनगर विधानसभा सीट मधेपुरा लोकसभा के तहत आता है। 1951 में आलमनगर सीट अस्तित्व में आया था। आलमनगर सीट से 1951 में सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट तनुकलाल यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 1957 और 1962 में कांग्रेसी...

Alamnagar Assembly Seat: बिहार का आलमनगर विधानसभा सीट मधेपुरा लोकसभा के तहत आता है। 1951 में आलमनगर सीट अस्तित्व में आया था। आलमनगर सीट से 1951 में सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट तनुकलाल यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 1957 और 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट यदुनंदन झा ने आलमनगर में जीत का परचम लहरा दिया था। 1967,1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव में आलमनगर सीट से विद्याकर कवि ने लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 1977 और 1980 के विधानसभा चुनाव में यहां से जनता पार्टी की टिकट पर बिरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का समर्थन जीत लिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव में आलमनगर सीट से लोकदल की टिकट पर बिरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल किया था।

PunjabKesari

1990 में भी बिरेंद्र कुमार सिंह ने जनता दल की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1995 में जनता दल के कैंडिडेट के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव ने आलमनगर में जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2000, 2005, 2010, 2015 और 2020 के चुनाव में लगातार पांच बार नरेंद्र नारायण यादव ने जेडीयू की टिकट पर जीत हासिल किया था। आलमनगर सीट पर नरेंद्र नारायण यादव को हराना नामुमकिन सा है। 

Alamnagar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 में आलमनगर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव ने जीत का परचम लहराया था। नरेंद्र नारायण यादव  एक लाख दो हजार पांच सौ 17 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट नबीन कुमार 73 हजार आठ सौ 37 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से नरेंद्र नारायण यादव ने नबीन कुमार को 28 हजार छह सौ 80 वोट के बड़े अंतर से मात दे दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सुनीला देवी नौ हजार दो सौ 87 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Alamnagar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आलमनगर सीट से जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव में 87 हजार नौ सौ 62 वोट हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट चंदन सिंह को 44 हजार 86 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नरेंद्र नारायण यादव ने चंदन सिंह को 43 हजार आठ सौ 76 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शशि भूषण सिंह 18 हजार नौ सौ 19 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Alamnagar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में आलमनगर सीट से जेडीयू कैंडिडेट नरेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव में 64 हजार नौ सौ 67 वोट हासिल किया था तो कांग्रेस कैंडिडेट लवली आनंद ने 22 हजार छह सौ 22 वोट हासिल किया था। इस तरह से नरेंद्र नारायण यादव ने लवली आनंद को 42 हजार तीन सौ 45 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट शशिभूषण सिंह ने 21 हजार छह सौ 12 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Alamnagar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में आलमनगर सीट से जेडीयू की टिकट पर नरेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव में 39 हजार छह सौ 76 वोट हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट चंदेश्वरी सिंह को 29 हजार पांच सौ 89 वोट मिला था। इस तरह से नरेंद्र नारायण यादव ने चंदेश्वरी सिंह को 10 हजार 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुशील कुमार यादव ने 8 हजार छह सौ 83 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

आलमनगर सीट पर यादव और मुस्लिम वोटर निर्णायक संख्या में हैं। हालांकि राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास और पासवान वोटर भी अहम भूमिका निभाते हैं। नरेंद्र नारायण यादव इस इलाके में बेहद लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि वे 1995 से लेकर 2020 तक लगातार विजय हासिल करते रहे हैं। नरेंद्र नारायण यादव गरीब लोगों की मदद के लिए मशहूर हैं। अभी तक उन्होंने अपने सरकारी आवास पर तीन लाख से अधिक बीमार लोगों को रखकर उनका इलाज कराया है, इसलिए उन्हें समाज के सभी तबकों का समर्थन मिलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!