10 days ago
2 weeks ago
4 weeks ago
1 month ago
2 months ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Nawada Assembly Seat: नवादा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 08 Oct, 2020 02:03 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है नवादा विधानसभा सीट (Nawada Assembly Seat) है। नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
नवादाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है नवादा विधानसभा सीट (Nawada Assembly Seat) है। नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार चुनाव 1951 में हुआ था और कांग्रेस (Congress) के राम किशुन और शक्ति कुमार इस सीट से विधायक बने। इसके बाद 1959 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के मंजूर अहमद विधायक बने। 1962 में हुए चुनाव में भारतीय जन संघ के गौरीशंकर केशरी चुनाव जीते। इसके बाद 1967 में हुए चुनाव में फिर से कांग्रेस (Congress) के आ.एस.पी. यादव चुनाव जीते। 1972 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) की गायत्री देवी जीतीं। 1977 और 1980 में हुए चुनाव में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) के गणेश शंकर विद्दार्थी चुनाव जीचे। इसके बाद 1985 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के नरेंद्र कुमार चुनाव जीते। 1990 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कृष्णा प्रसाद चुनाव जीते। 1995 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राज वल्लभ यादव चुनाव जीते। सन 2000 में हुए चुनाव में राजवल्लभ आरजेडी (RJD) में शामिल हुए और इस सीट से विधायक बने। लेकिन फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पूर्णिमा यादव इस सीट पर काबिज हुए। इसमें 2005 में दो बार पूर्णिमा यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीती। 2010 में पूर्णिमा जे.डी.यू. के टिकट से चुनाव लड़ी थी। 2015 में हुए चुनाव में आर.जे.डी. के राज वल्लभ यादव चुनाव जीते, 2018 में राजवल्लभ की मृत्यु के बाद 2019 में हुए उपचुनाव में इस सीट पर फिर से जेडीयू (JDU) के कौशल यादव काबिज हुए। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) के राजवल्लभ यादव इस सीट से चुनाव जीते। राजवल्लभ को कुल 88 हजार 235 वोट मिले। लेकिन 2019 में हुए उपचुनाव में जेडीयू (JDU) के कौशल यादव जीते। 2015 में दूसरे नंबर पर बी.एल.एस.पी. के इंद्र देव प्रसाद रहे, प्रसाद को 71 हजार 509 वोट मिले। तीसरे नंबर पर नोटा रहा, नोटा को कुल 7 हजार 418 वोट मिले। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो पहले नंबर पर जेडीयू (JDU) की पूर्णिमा यादव 46 हजार 568 वोटों के साथ रही। दूसरे नंबर पर आरजेडी (RJD) के राजवल्लभ प्रसाद रहे, राजवल्लभ को कुल 40 हजार 231 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस (Congress) की निवेदिता सिंह रही, जिन्हें 16 हजार 18 वोट मिले। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्णिमा यादव पहले नंबर पर रही, पूर्णिया को निर्दलीय रहते हुए 40 हजार 430 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आरजेडी (RJD) के राजवल्लभ प्रसाद रहे, राजवल्लभ को कुल 38 हजार 426 वोट मिले। तीसरे नंबर बीजेपी (BJP) के शत्रुघ्न प्रसाद रहे, इन्हे कुल 20 हजार 5 वोट मिले। पिछले तीन नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर राजवल्लभ और पूर्णिमा यादव की पकड़ ही मजबूत रही है। दोनों किसी दल में हों या निर्दलीय चुनाव लड़े एक दूसरे के आगे पीछे ही रहते हैं लेकिन इस बार के चुनावी समीकरण में दोनों की लड़ाई थोड़ी मुश्किल है।
Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र से 7, बिहार-बंगाल से 5-5 सीटें खाली! इन बड़े नेताओं का...
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में MVA में खींचतान, एक सीट पर कांग्रेस-NCP आमने-सामने
MP Assembly Budget Session 2026: अभिभाषण के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही अगले दिन तक...
Assam Assembly Election 2026: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, बीजेपी सरकार पर ‘पीपुल्स चार्जशीट’ जारी
Assam Assembly Election 2026: गौरव गोगोई का बड़ा हमला, हिमंता बिस्वा सरमा को बताया ‘असम का जिन्ना’
राज्यसभा चुनाव में MVA की एक सीट पर विवाद: शरद पवार के नाम पर कांग्रेस में खुला विरोध!
असम में चाय जनजाति को हिमंत सरमा का बड़ा तोहफा: ग्रेड I-II नौकरियों में 3% आरक्षण मंजूर
ट्रेन में वर्दीधारी बना दरिंदा! सीट दिलाने के बहाने NCC कैडेट से AC केबिन में रेप
Bihar Registry Rules Change: 1 अप्रैल 2026 से जमीन रजिस्ट्री नियमों में बदलाव, अब इन 13 चीजों के...
Bomb Threat Email: दिल्ली सचिवालय, विधानसभा, लाल किला और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,...
USD $
02/03/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में...
वृष राशि वालों आज निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। लव लाइफ में किसी बात को लेकर...
मिथुन राशि वालों आज पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। व्यापार में कोई बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता...
कर्क राशि वालों आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम का अतिरिक्त बोझ मिल सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान...
सिंह राशि वालों आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य...
तुला राशि वालों आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो छात्र विदेश में शिक्षा...
वृश्चिक राशि वालों आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक...
धनु राशि वालों आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का...
मकर राशि वालों आज आपको करियर से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, धैर्य रखें। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है। पार्टनर के लिए समय निकालें, अनबन होने की...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes