वेंटीलेटर पर शारदा सिन्हा, PM मोदी ने बेटे को फोन कर जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Nov, 2024 11:44 AM

pm modi enquired about sharda sinha s health

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वहीं, मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के...

पटनाः बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वहीं, मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

'शारदा सिन्हा की अच्छी सेहत की प्रार्थना करे'
बता दें कि शारदा सिन्हा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपील की है कि हर कोई शारदा सिन्हा की अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए। शारदा सिन्हा के बेटे ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया कि ''इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। ये रियल अपडेट है। छठी मां कृपा करें। अभी डॉक्टर्स ने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है। अभी सब कोशिश कर रहे हैं।

अंशुमान सिन्हा ने आगे कहा कि सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा। बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है। इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए। बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा।'


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!