रामविलास की बेटी आशा पासवान बोलीं- हम पापा से मिलना चाहते थे, लेकिन मैडम ने मना कर दिया...

Edited By Nitika, Updated: 10 Oct, 2020 11:38 AM

ram vilas daughter asha paswan spoke with moist eyes

रामविलास पासवान और उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी की छोटी बेटी आशा पासवान अपने पिता को याद कर रोने लगती है। साथ ही कहती है कि हम पापा से मिलना चाहते थे, लेकिन मैडम (रीना पासवान) ने मना कर दिया।

 

पटनाः रामविलास पासवान और उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी की छोटी बेटी आशा पासवान अपने पिता को याद कर रोने लगती है। साथ ही कहती है कि हम पापा से मिलना चाहते थे, लेकिन मैडम (रीना पासवान) ने मना कर दिया। आशा कहती है कि 'छोटी मां (रीना पासवान)...आपने ऐसा क्यों किया', इतना कहते ही उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

रामविलास की बेटी आशा पासवान ने कहा कि पहले उन्हें छोटी मां कहती थी, लेकिन अब मन नहीं करता। पापा हम सबको माला की तरह एक साथ जोड़कर रखना चाहते थे, लेकिन मैडम ने हमें जान बूझकर उनसे दूर किया। पापा की तबीयत खराब है, ये जानकर मैं और मेरे पति उनसे मिलने जाना चाहते थे। लेकिन फोन किया तो मैडम ने कहा- लॉकडाउन है, कहां आओगी। आंखों में आंसू लिए आशा कहती हैं - हमने तो फ्लाइट की टिकट भी ले ली थी।

वहीं आशा ने बताया कि उन्होंने 2015 में अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। पापा लगातार 3 दिन इसी घर में रहे थे। उन्हें मेरे हाथों की कचरी, चने की घुघनी और मछली पसंद थी। जब भी आते थे, यही सब खाना बनवाते थे। उन्हें खाने में भुट्‌टा भी बहुत पसंद था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!