Bihar: RJD विधायक के नाम पर FIR, मामला जान चौंक जाएंगे

Edited By Harman, Updated: 27 Nov, 2025 04:25 PM

rjd mla lodged fir  rjd mla slapping labourer during drain construction

Bihar News: बिहार के मधेपुरा शहर में नाला निर्माण कार्य के दौरान RJD विधायक द्वारा मजदूर को थप्पड़ मारने का विवाद गरमा गया है। मजदूर सोनू निगम ने राजद (RJD) विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर मारपीट आरोप लगाते हुए थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित शख्स अररिया जिले के भीमा गांव निवासी सोनू निगम है। सोनू ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया कि 23 नवंबर की रात पूर्णिया गोला चौक पर वह नाले के निर्माण कार्य में व्यस्त थे। तभी विधायक प्रो. चंद्रशेखर करीब 10 लोगों के साथ पहुंचे और उसके साथ अभद्रता के साथ पेश आए। सोनू ने बताया कि पहले उन्होंने उसे थप्पड़ मारा और फिर गाली गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद डर से सभी मजदूर मौके से भाग गए। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने मामले में केस दर्ज होने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने कहा मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!