बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, सम्राट चौधरी ने कहा- पहले 15 सालों का हिसाब दें लालू यादव

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jul, 2024 01:02 PM

samrat choudhary said this on the opposition s outrage march

बिहार भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज महागठबंधन प्रतिरोध मार्च निकाल रहा है। वहीं, इसको लेकर सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला करते...

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज महागठबंधन प्रतिरोध मार्च निकाल रहा है। वहीं, इसको लेकर सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी।

बिहार में कानून का राज खत्म किया गया था: सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों को यह देखना चाहिए कि 15 साल तक लालू प्रसाद जी ने किस प्रकार का राज चलाया था। बिहार में कानून का राज खत्म किया गया था। लालू जी को बिहार में 15 साल तक लोगों के साथ अन्याय करने का हिसाब देना चाहिए था। इससे पहले भी सम्राट चौधरी ने लालू परिवार हमला करते हुए कहा था कि कुछ लोग बोलते हैं कि कानून का राज खत्म हो रहा है। लालू यादव और उनके परिवार को बोलने का अधिकार नहीं है। सीएम रहते हुए लालू यादव अपने घर से पूरे बिहार के क्राइम को ऑर्गेनाइज करते थे, लेकिन आज 24 से 48 घंटे में अपराधी को ढूंढ लेते हैं।

राजद पहले अपने गिरेबान में झांकेः रविशंकर प्रसाद
वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन वालों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन उससे पहले, राजद को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पहले पटना में दिनदहाड़े अपहरण होते थे (उनके शासन में)...अब स्थिति बेहतर हुई है...नीतीश कुमार की सरकार इस (बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति) पर गौर कर रही है।

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य: मांझी
इधर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वे (इंडिया गठबंधन) विरोध प्रदर्शन कर अपने काले कारनामों को छिपाना चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!