पटना में कल होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

Edited By Harman, Updated: 06 Nov, 2024 09:14 AM

sharda sinha s last rites will be performed in patna tomorrow

बिहार की स्वर कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात को निधन हो गया। दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार 7 नवंबर को पटना में होगा।

पटना: बिहार की स्वर कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात को निधन हो गया। दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार 7 नवंबर को पटना में होगा। आज सुबह 11:00 बजे के करीब उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया जाएगा, जहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस बीच जो भी उनके चाहने वाले लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। 

पत्रकारों से बात करते हुए शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने कहा करीब डेढ़ महीने पहले पिता के निधन के बाद पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उसी जगह पर अब मां का अंतिम संस्कार किया जाए तो दोनों को आत्मा की शांति मिलेगी। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि मां की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना के उसी घाट पर हो, जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था।

बता दें कि शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थीं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोक गायिका थी। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!