परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2026 12:53 PM

three siblings drowned to death in jharkhand

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीण बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले केबालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के तीन बच्चे 9 वर्षीय माही कुमार, 6 वर्षीय दीपिका कुमारी और 3 वर्षीय आर्यन कुमार गांव के समीप पत्थर (फायरक्ले) निकालने के लिए वर्षों पूर्व खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीण बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा कई वर्षों पुराना है, जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है। इसी गड्ढे में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना स्थल एनटीपीसी द्वारा निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के समीप स्थित है।मृतक बच्चों के पिता द्वारिका गंझु तेतरियाखांड कोलियरी में सीसीएल कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मे थे। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- सिस्टम के आगे हारा भरत तिवारी...जिस गड्ढे के लिए लड़ा, उसी के पास एनकाउंटर में मारा गया; मचा बवाल

आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल
इस हृदयविदारक घटना के बाद आरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार व देवेंद्र सिंह ने बालूमाथ अस्पताल परिसर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!